फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: बास्केटबॉल में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने की कोशिश, पर दिल जीत पाए न मैच

Mon, 03 Feb 2025 01:00 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड और तेलंगाना के मैच के पहले ही मिनट में उत्तराखंड ने एक-शून्य से बढ़त बना ली। जिससे राज्य के खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों का भी उत्साह दोगुना हो गया। तेलंगाना ने पांच मिनट बाद मानों खेल अपने पाले में कर लिया। तेलंगाना के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल की बदौलत करीब 18 मिनट चले इस खेल में बढ़त बनाए रखी और 13-21 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
बॉस्केटबाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

38वें राष्ट्रीय खेलों में वुशु प्रतियोगिता में 12 पदक जीतकर उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भले चांदी और कांसे की चमक बिखेरी हो, लेकिन बास्केटबॉल में अब तक हुई प्रतियोगिता में राज्य के खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि विभिन्न वर्गों में राज्य के खिलाड़ियों ने कोशिश खूब की पर तालमेल के अभाव के चलते न ही दिल जीत पाए न मैच।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के भागीरथी हॉल में रविवार को तीन-तीन खिलाड़ियों के बीच लीग मैच शुरू हुआ। शाम साढ़े तीन बजे शुरू हुए उत्तराखंड और तेलंगाना के मैच के पहले ही मिनट में उत्तराखंड ने एक-शून्य से बढ़त बना ली। जिससे राज्य के खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों का भी उत्साह दोगुना हो गया।

विज्ञापन


तीन मिनट बाद उत्तराखंड दो-एक से आगे हो गया। इसके बाद राज्य की टीम तेलंगाना से लगातार पिछड़ती चली गई। तेलंगाना ने पांच मिनट बाद मानों खेल अपने पाले में कर लिया। तेलंगाना के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल की बदौलत करीब 18 मिनट चले इस खेल में बढ़त बनाए रखी और 13-21 से मैच जीत लिया।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश के बहादुर बच्चों को राज्य स्तर पर मिलेगा वीरता पुरस्कार, राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार

मेजबान होने की बदौलत एंट्री तो पा ली पर छह दिन में नहीं जीता एक भी मैच

उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेल का मेजबान होने की वजह से बास्केटबाल में एंट्री तो पा ली, लेकिन पिछले छह दिन में एक भी मैच नहीं जीता। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के दिन उत्तराखंड की महिला बास्केटबाल का मुकाबला पंजाब से हुआ। जिसमें पंजाब ने उत्तराखंड को 54-96 अंकों से हराया। वहीं, दिल्ली ने छत्तीसगढ़ को 75-76 से पराजित किया। पुरुष वर्ग के मुकाबले में दिल्ली ने मध्य प्रदेश को 116-61 से तमिलनाडु ने सर्विसेज को 76-69 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें