कई राज्यों में तैयार कर चुके हैं स्टैच्यू
स्टैच्यू आर्टिस्ट अरुण अपनी कला और अपने प्रदेश का नाम अन्य राज्यों में भी रोशन कर रहे हैं। वह राजस्थान, लद्दाख, बंगलूरू, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, ग्वालियर, इंदौर में जंगल, डायनासोर, पार्क मंदिर समेत कई स्टैच्यू तैयार कर चुके हैं जिसमें मुख्य रूप से इंदौर में बना राम मंदिर शामिल है जो करीब 45 फीट है। अन्य जिलों में काम के दौरान जब उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों से उन्हें जुड़ने का अवसर मिला तो वह अपने अन्य प्रोजेक्ट छोड़कर उत्तराखंड पहुंच गए।
राष्ट्रीय खेलों में तैयार कर रहे तीन स्टैच्यू
राष्ट्रीय खेलों को और आकर्षक बनाने के लिए यहां तीन स्टैच्यू तैयार किए जा रहे हैं जिसमें मोनाल, खिलाड़ी और एक टाइगर है। इस काम का जिम्मा मिला है दीपाली संस्था को। संस्था के सीनियर अधिकारी प्रियंदर ने इस संबंध में अरुण से बात की तो उनकी टीम अपने छह सदस्यों के साथ पहुंच गई उत्तराखंड। अरुण यहां 18 फीट ऊंचा मोनाल, 20 फीट का खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। उनकी यह कला अब यहां आने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षित करेगी।