उत्तराखंडी कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच
राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ समारोह में प्रस्तुति देने के लिए उत्तराखंडी कलाकार बेहद उत्साहित हैं। कुणाल डोभाल ने कहा, यह पहला मौका होगा जब इतने बड़े मंच पर सिर्फ उत्तराखंडी कलाकारों को प्रस्तुति का मौका मिलेगा। अभी तक इस तरह के बड़े आयोजनों में बॉलीवुड सितारों को हिस्सा बनाया जाता था। इस बार सिर्फ उत्तराखंडी कलाकारों को जगह मिली है। बताया, अभी तक उनका ग्रुप प्रदेश के कई जिलों में प्रस्तुति दे चुका है। लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है और राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बनना सभी कलाकारों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
पांडवाज ने किया मौली को डिजाइन
राष्ट्रीय खेलों में मौली का किरदार खूब चर्चाओं में है। मौली जहां भी पहुंच रहा है, लोग उसका भव्य स्वागत कर रहे हैं। इसे पांडवाज ग्रुप ने डिजाइन किया है। कुणाल डोभाल ने बताया, उत्तराखंडी संस्कृति और परंपरा को ध्यान में रखते हुए ही इसे डिजाइन किया है। मौली को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।