फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games Uttarakhand: आठ निशानेबाजों की आज पदक पर रहेगी नजर, फाइनल में आठ महिलाओं ने बनाई जगह

Wed, 05 Feb 2025 09:35 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

National Games Uttarakhand: 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में आठ महिला निशानेबाजों ने अपनी जगह बनाई है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय खेलों के तहत मंगलवार को महिला वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में देशभर की 45 निशानेबाजों ने अपना हुनर दिखाया। इसमें आठ महिला निशानेबाजों ने फाइनल में जगह पक्की की। ये सभी आज (बुधवार) पदक जीतने के मकसद से निशाना लगाएंगी।

हरियाणा की सुरुचि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 585 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। जबकि इसी राज्य की पलक ने 580 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। दिल्ली की नियमिका राणा ने 576 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र की अनुभवी निशानेबाज राही सरनोबत ने 575 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Live In Relationship: लिव इन में रहने के लिए उत्तराखंड के पहले जोड़े को मिली मंजूरी, दूसरे जिले से भी आए आवेदन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की उर्वा चौधरी ने 574 अंक, हरियाणा की यशस्विनी सिंह देसवाल, आंध्र प्रदेश की कारी नागा भुवना और पंजाब की सिमरनप्रीत कौर ने 572 अंक के साथ फाइनल में अपनी जगह बनाई। हरियाणा ने इस क्वालिफिकेशन राउंड में अपना दबदबा बनाए रखा, क्योंकि राज्य की तीन निशानेबाजों ने फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पंजाब से एक-एक निशानेबाज शीर्ष आठ में जगह बनाने में सफल रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें