राष्ट्रीय खेलों के तहत आज (शुक्रवार) 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में आठ निशानेबाज पदक जीतने का लक्ष्य लेकर निशाना लगाएंगे। इससे पहले इन सभी आठ निशानेबाजों ने बृहस्पतिवार को क्वालिफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के त्रिशूल शूटिंग रेंज में क्वालिफाइंग राउंड खेले गए। महाराष्ट्र के रुद्रांक्ष बलासाहेब पाटिल और पुणे के अर्जुन बाबुता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 633.8 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया।
इसके अलावा महाराष्ट्र के ही पार्थ राकेश माने ने 632.6 और दिल्ली के पार्थ माखिजा ने 632.1, एसएससीबी के संदीप ने 631.5 और संदीप सिंह ने 631.2, असम के हृदय हजारिका ने 630.2 और एसएससीबी के किरण अंकुश जाधव ने 630.1 अंक हासिल कर शीर्ष आठ में जगह बना फाइनल में अपनी जगह पक्की की।