चुनाव आयोग के साथ जल्द बैठक बुलाने का आश्वासन
इस बारे में विभाग की ओर से मुख्य सचिव एसएस संधु को अवगत कराया गया है। विभाग की ओर से शासन को कहा गया है कि इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किया जाए। विभागीय अधिकारियों का कहना है मुख्य सचिव ने इस मसले पर चुनाव आयोग के साथ जल्द बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का मुख्य केंद्र है, यदि कालेज एवं अन्य स्टेडियम चुनाव आयोग की ओर से अधिग्रहित कर लिए गए तो इससे राष्ट्रीय खेल प्रभावित होंगे। विभाग ने शासन को इस स्थिति से अवगत करा दिया है। अनुरोध किया गया है कि इन्हें अधिग्रहित न किया जाए। -जितेंद्र सोनकर, खेल निदेशक
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बदरीनाथ हाईवे कई जगह अवरुद्ध, 1500 यात्री फंसे, कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे के पास धंसी सड़क
अभी बसों में खिलाड़ी नहीं कर पाएंगे मुफ्त सफर
राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ी परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा नहीं कर सकेंगे। मुफ्त यात्रा पर शासन में सहमति नहीं बन पाई है। खेल निदेशक जितेंद्र सोनकर के मुताबिक खिलाड़ियों को पहले की तरह प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए प्रतिपूर्ति दी जाएगी।