राष्ट्रीय खेलों में तीसरा गोल्ड
तेजस ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में यह उनका तीसरा गोल्ड है। इससे पहले वह गुजरात और गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कई प्रतियोगिताओं में उन्होंने पदक जीते हैं।
ये भी पढ़ें...National Games: खूब खेले उत्तराखंड के खिलाड़ी...प्रदर्शन से उत्साहित खेल प्रेमी, अब सरकार के पाले में गेंद
अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
22 साल के तेजस ने 110 मीटर बाधा दौड़ में 13.65 सेकेंड के समय के साथ 13.71 सेकेंड के अपने राष्ट्रीय खेलों के पिछले रिकॉर्ड में सुधार करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 13.41 सेकेंड का है, जो उन्होंने पिछले साल बनाया था।