पुरुष कॉक्सलेस पेयर में 7.00.09 मिनट का समय लेकर मध्य प्रदेश के मनमोहन व भीम सिंह प्रथम, यूपी के पुनीत कौर व मोण् आदिल द्वितीय और हरियाणा के रणदीप व कुलवीर तृतीय रहे। महिला कॉक्सलेस-4 स्पर्धा में 7.26.06 मिनट का समय निकालकर मध्य प्रदेश की मनीषा डांगी, आकांक्षा सिंघल, सुहानी मीणा और जिज्ञासा की जोड़ी पहले, तमिलनाडु की अकिलांदेश्वरी, मधुमिता डीए बाग्यवती आर, आरएम मिरिला की जोड़ी द्वितीय और मेघालय की मेजलेन मिंज, रीना कुमार, एमएम देवी व पी नंदिनी की जोड़ी तृतीय रही।
महिला डबल स्कल में 7.43.02 मिनट के साथ केरल की गौरी नंदा के, सानिया जे कृष्णनन प्रथम, हरियाणा की सुमन व किरन द्वितीय, ओडिशा की मोनिका भदोरिया व एचटी देवी तृतीय रही। मैन क्वाडरपल स्कल में 6.16.04 मिनट के साथ हरियाणा के लक्ष्य, अजय, रवि व मंजीत कुमार प्रथम, महाराष्ट्र के विपुल, सतीश घुरडे, जस्मिल सिंह, गुरु प्रताप सिंह व ओंकार बालासाहेब म्हास्के द्वितीय और दिल्ली के रूपेंद्र सिंह, सुनील अटारी, अर्पित सिंह व पंकज कुल्हरी तृतीय रहे।
लाइटवेट मैन डबल स्कल में 6.57.03 मिनट के साथ सेना के उज्ज्वल कुमार सिंह, अजय त्यागी प्रथम, हरियाणा के लक्ष्य व रोहित द्वितीय और ओडिशा के शोभित पांडेय व कपीश कुमार तृतीय रहे। पुरुष सिंगल स्कल में 7.35.03 मिनट के साथ सेना के बलराज पंवार पहले, तेलंगाना के प्रदीप कुमार द्वितीय और कर्नाटक के ईई साईं तृतीय रहे। महिला कॉक्सलेस पेयर में 8.17.01 मिनट के साथ केरल की विजिना मोल बी, अलीना आंटो प्रथम, पंजाब की जैस्मिन कौर व जश्प्रीत कौर द्वितीय और हरियाणा की सोनिया व पूजा तीसरे रही।