राज्य में विश्व स्तर की अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया गया
उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह बताते हैं कि मेजबान होने की वजह से किसी भी खेल में राज्य के खिलाड़ियों के हिस्सा लेने पर रोक नहीं थी। पहली बार राष्ट्रीय खेलों के मैदान में उतरे खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की एक वजह यह रही कि राज्य में विश्व स्तर की अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया गया है। खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार ने जहां उन्हें हर संभव खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई, वहीं खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें...National Games: उत्तराखंड का कमाल-धमाल... खिलाड़ी होंगे मालामाल, पदक विजेताओं को सरकार अब देगी पुरस्कार
राष्ट्रीय खेलों के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती
राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 103 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। खेलों के भव्य समापन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्य के विजेता खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा, लेकिन राज्य के सामने अब अगले साल होने वाले 39 वें राष्ट्रीय खेलों में इस प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है। देखना होगा कि घर के बाहर हमारे खिलाड़ी इस प्रदर्शन को दोहरा पाएगा या नहीं।