केदारनाथ हेली सेवा में इस बार सख्ती से लागू होगी एसओपी
चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा में टिकटों की कालाबाजारी व फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एसओपी को सख्ती से लागू किया जाएगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने हेली सेवा के लिए एविएशन कंपनियों के साथ तीन साल के लिए अनुबंध किया है। इसके तहत पहले से अनुबंधित नौ एविएशन कंपनियां ही केदारनाथ हेली सेवा का संचालन किया जाएगा।
हिंडन से पिथौरागढ़ हवाई सेवा को मंजूरी
हिंडन से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए डीजीसीए की मंजूरी मिल गई हैं। यूकाडा की ओर से हवाई सेवा के लिए एविएशन कंपनी को चयनित करने की प्रक्रिया चल रही है। हिंडन से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान संचालित होगा। इससे सीमांत जिला पिथौरागढ़ के लिए आवाजाही सुगम होगी। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: वन कर्मियों की विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगा अवकाश, वन मुख्यालय ने किया आदेश जारी
यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। हेलिपैड का ट्रायल हो चुका है। इसके अलावा हिंडन से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा को मंजूरी मिल गई है। -सोनिका, सीईओ, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण