फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: उत्तराखंड में पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, फिर देंगे दो बड़ी सौगात

Thu, 24 Oct 2024 10:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मत्री ने खेल विश्वविद्यालय और बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज की जमीन को लेकर आ रही जटिलताओं को एक सप्ताह में दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PMO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके बाद पीएम हल्द्वानी में उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय और चंपावत के लोहाघाट में पहले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास भी करेंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ गुरुवार को हुई अहम बैठक में साझा करते हुए तीव्र गति से संबंधित कार्य पूरे के निर्देश दिए।

Pauri News: सीएम धामी ने किया नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ, क्षेत्र के विकास को लेकर की सात घोषणाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द काम पूरा करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में कोई कोताही न बरती जाए, न ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और भव्य आयोजन में कोई कमी छोड़ी जाए। खेल विश्वविद्यालय और बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज की जमीन को लेकर आ रही जटिलताओं को एक सप्ताह में दूर करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव को बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट के कार्य के लिए जल्द से जल्द बजट उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें