फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games 2023: तड़ियाल, चौहान और राणा ने जीते मेडल, उत्तराखंड की झोली में अब तक 17 पदक

Mon, 06 Nov 2023 11:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड पदक तालिका में तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक सहित 17 पदक लेकर 23वें स्थान पर है।
विज्ञापन
खिालाड़ियों ने जीते पदक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में सोमवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। राज्य के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह के मुताबिक जूड़ो 57 किलोग्राम वर्ग में स्नेहा चौहान ने रजत पदक जीता। आर्चरी में डोईवाला देहरादून के कार्तिक राणा ने रजत और जूड़ो के 78 किलोग्राम वर्ग में उत्तरकाशी निवासी स्नेहा तड़ियाल ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


Interview : मंत्री रेखा आर्य बोलीं- उत्तराखंड कहलाएगा खेल भूमि, खिलाड़ियों के आरक्षण के लिए लाएंगे एक्ट
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को अब तक मिल चुके 17 पदक
गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड पदक तालिका में तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक सहित 17 पदक लेकर 23वें स्थान पर है। जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश को मात्र छह पदक मिले हैं। जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक हैं। जो राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में 27वें नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें