देहरादून में अभी कुछ दिन पहले ही शुरु हुई राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना पर सवाल उठने शुरु हो गए हैं।
भाजपा पार्षदों ने कहा कि इस योजना में शुरुआत से ही फर्जीवाड़ा हो रहा है। राजीव गांधी के जन्मदिवस पर शुरू हुई योजना पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए शुक्रवार को भाजपा पार्षदों ने जिला पूर्ति कार्यालय में खूब हंगामा किया।
उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को जिन 100 कार्डधारकों को इस योजना के तहत राशन दिया गया था, वह इस योजना के लाभार्थियों की श्रेणी में किसी भी तरह से नहीं आते हैं। जिला पूर्ति कार्यालय ने कांग्रेसी विधायकों और नेताओं के दबाव के कारण ऐसा किया है।