फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिवालिक इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एवं अनुसंधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान का कार्यक्रम हुआ। इसमें सुभारती समूह के संस्थापक अतुल कृष्ण ने मेडिकल छात्रों को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका बताई।
विज्ञापन


अतुल कृष्ण ने छात्रों से राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम सिद्धांत अपनाने का आह्वान किया। राष्ट्र की शक्ति जागरूक युवाओं में होती है। चिकित्सा विद्यार्थी समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने क्रांतिकारियों और राष्ट्रनायकों से प्रेरणा लेने को कहा। अतुल कृष्ण ने जय हिंद और वंदे मातरम् को राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति बताया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के निदेशक रवींद्र कुमार सैनी, सहयोगी नरेंद्र सिंह तोमर, जगदीश गुप्ता और सुभारती हॉस्पिटल के विशेष कार्य अधिकारी बलवंत सिंह बोहरा उपस्थित रहे। संस्थान निदेशक सतेंद्र कुमार गोयल ने अभियान सराहा। छात्रों ने राष्ट्रहित व नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें