फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी विभा पांडे का निधन, मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

Tue, 21 May 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
बास्केटबॉल खिलाड़ी विभा पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड की व्हीलचेयर बास्केटबॉल महिला टीम की खिलाड़ी विभा पांडे का निधन हो गया है। कौलागढ़, देहरादून निवासी विभा का हाल ही में राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। वह उत्तराखंड की टीम की प्रमुख सदस्य थीं। 

विज्ञापन


पंजाब, मोहाली में 24 से 29 जून तक आयोजित होने वाली छठी नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए विभा का चयन होने से परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश थे। पर अचानक उसके निधन से पूरा परिवार सदमे में है।

विज्ञापन

विभा को अस्थमा की शिकायत थी और उनका मैक्स अस्पताल देहरादून में उपचार चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। मालूम हो कि डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी ने हाल ही में प्रदेश की महिला व पुरुष टीम का गठन किया था।

दो दिन के प्रशिक्षण शिविर में ही शानदार प्रदर्शन के चलते विभा पांडे का चयन प्रदेश की व्हीलचेयर बास्केटबॉल महिला टीम में हो गया था। सोसाइटी के प्रदेश सचिव हरीश चौधरी ने कहा कि कि विभा को कई सालों से अस्थमा की शिकायत थी। उनके निधन से सभी दिव्यांग खिलाड़ियों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें