फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्किटेक्ट बनने का सुनहरा मौका, यहां जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Tue, 11 Feb 2020 01:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 19 अप्रैल को होगा नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप आर्किटेक्ट बनना चाहते हैं तो अच्छा मौका है। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर(नाटा) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। पहली परीक्षा 19 अप्रैल को देशभर में होगी। 

विज्ञापन


आर्किटेक्चर में दाखिले के लिए नाटा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। पहली परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 16 मार्च है। इसके एडमिट कार्ड चार अप्रैल तक जारी हो जाएंगे। इसके बाद 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक यह परीक्षा होगी, जिसका रिजल्ट आठ मई को जारी किया जाएगा। 

नाटा-2 का आयोजन 31 मई को होगा, जिसके एडमिट कार्ड 21 मई तक जारी होने की उम्मीद है। इसका रिजल्ट 14 जून को जारी किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन ही कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां करें ऑनलाइन आवेदन : https://nataregistration.in/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें