लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य में मामूली सुधार आया है। उनके पुत्र कविलाश नेगी के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। उनके स्वास्थ्य में पहले से दस फीसदी सुधार है। उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर में रखा गया है।
राष्टीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के लोक गीतों को पहचान दिलाने वाले लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि बुधवार की अपेक्षा उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
नेगी दा को बुधवार को हार्ट अटैक आया था। जिन्हें उपचार के लिए सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डाक्टरों ने उनका प्रारंभिक उपचार करने के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया था।