फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के 'शंखनाद' से पहले, साइकिल और स्कूटर रैली

Fri, 06 Dec 2013 08:31 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की 15 दिसंबर को प्रस्तावित रैली की कामयाबी के लिए भाजपा महानगर इकाई ने रणनीति तैयार कर ली है। इसके तहत रैलियों के साथ रोड शो भी होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अलग-अलग दिन रैली निकालने के साथ 14 दिसंबर को रोड शो किया जाएगा।

13 दिसंबर को स्कूटर रैली
उन्होंने महानगर के पांच मंडलों से साठ हजार कार्यकर्ताओं के रैली में हिस्सा लेने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि भाजयुमो आठ दिसंबर को साइकिल और 13 दिसंबर को स्कूटर रैली निकालेगा।

इसके संयोजक सचिन गुप्ता और राजेंद्र सिंह ढिल्लो हैं। महानगर महिला मोर्चा की ओर से 12 दिसंबर को स्कूटर रैली निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि शंखनाद रैली की सफलता के लिए प्रचार वाहन निकलेंगे। इसके साथ ही चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। विभिन्न मंडलों से कार्यक्रम स्थल पर लोगों को लाने के लिए मंडल अध्यक्षों को लक्ष्य दे दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों को मंडल क्षेत्रों में सफल बनाने के लिए अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर आदित्य चौहान, राजेंद्र नवानी, विकास गर्ग और नीलम पांडेय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें