फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले दिनों में इतिहास हो जाएगा गांधी परिवारः मोदी

Wed, 30 Apr 2014 09:25 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में गांधी-नेहरू परिवार पर सीधे हमले के साथ नरेन्द्र मोदी अपनी भाषा में भी तल्खी ले आए।
विज्ञापन


मोदी को पता था कि राहुल गांधी भी मंगलवार को उत्तराखंड के चुनावी दौरे पर हैं लिहाजा उनके निशाने पर राहुल भइया ही रहे।

आमतौर पर मोदी बिना राहुल का नाम लिए, शहजादे शब्द का इस्तेमाल करते रहे हैं लेकिन राहुल भइया के गरीब प्रेम को बड़ी चतुराई के साथ अमीर-गरीब से जोड़ कर लोगों की तालियां और सहानुभूति लेनी चाही।

रेल के डिब्बे में चाय बेचने वाला ललकार रहा है

मोदी ने दोहराया कि मां-बेटे की सरकार गई और गांधी परिवार आने वाले दिनों इतिहास हो जाएगा। मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट के प्रचार के सिलसिले में आए थे।

मोदी ने कहा कि  इन खानदानी लोगों को रेल के डिब्बे में चाय बेचने वाला ललकार रहा है। मैं रास्ते में मिल जाऊं तो कच्चा खा जाएंगे।

मोदी ने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा राहुल भइया हैं आप उन्हें बराबर पहचानते हैं भीड़ की हां केबाद बोले ये जनता है सब कुछ जानती है।

मुझे धमकियां देते रहते हैं पिता, दादी, और नाना का रुतबा दिखाकर सीबीआई के माध्मय से जेल में डालने की कोशिशें करते हैं।

ये जितना जुल्म और झूठ बोलकर जेल में डालने कोशिश करते हैं लोग मुझे उतना ही दिल में कैद कर लेते हैं।

राहुल के गरीब प्रेम पर भी तीखा हमला

मोदी ने राहुल के गरीब प्रेम पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने लागों से कहा आप ताजमहल देखने जाते हैं तो कैमरा साथ लेकर जाते हैं फिर उसके साथ फोटो खिंचाकर उसे वॉट्सएप से दोस्तों को भेजते हैं।

कुछ इसी तरह राहुल भइया भी है उन्होंने गरीबी नहीं देखी है। इसलिए गरीब के घर जाते हैं कैमरे वाले साथ ले जाते हैं फिर गरीब के बच्चे को गोद में लेकर हंसती हुई फोटो खिंचाते हैं।

जो व्यक्ति सोने की चम्मच लेकर पैदा हुआ उसके मन में गरीबों को लेकर सवाल होते हैं उसे गरीबी क्या पता।

उन्होंने कहा राहुल भइया मैं गरीबी में पैदा हुआ और पला हूं। जिस दिन घर में चूल्हा नहीं जलता था भूखे सोने की बात आज तक याद है।
विज्ञापन

राहुल सुपर हिट, मोदी सुपर फ्लाप: कांग्रेस

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना का कहना है कि मंगलवार को गोचर, अल्मोड़ा एवं काशीपुर में हुईं राहुल गांधी की रैलियां सुपर हिट रहीं।

जबकि हरबर्टपुर देहरादून में भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी की रैली को सुपर फ्लॉप हुई। उनका कहना है कि राहुल को सुनने लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। उत्तराखंड में 7 मई को कांग्रेस 2009 का इतिहास दोहराने जा रही है।

धस्माना का कहना है कि जो मोदी अपने भाषणों में देश को कांग्रेसमुक्त बनाने का राग अलाप रहे थे हरबर्टपुर में अपने भाषण में स्वीकार रहे हैं कि देश के किसी राज्य में कांग्रेस को नौ तो किसी में आठ, सात, पांच सीटें मिल रही हैं।

यानि वो मन से स्वीकार कर रहे हैं कि भारत को कांग्रेस मुक्त बनाना असंभव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें