फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी दंगल में मोदी की सुरक्षा करेगी गुजराती टीम

Mon, 28 Apr 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की देहरादून के हरबर्टपुर में 29 अप्रैल को होने वाली रैली के लिए जिला प्रशासन, गुजरात पुलिस और एनएसजी के अधिकारी मुस्तैद हो गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम और गुजरात पुलिस के डीआईजी केसी भाटी ने रैली स्थल का मुआयना किया। उन्होंने अधीनस्थों को सोमवार तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

पढ़ें, सीएम की दरियादिली, घायल को दिया हेलीकॉप्टर

मोदी की हरबर्टपुर स्थित बस अड्डा ग्राउंड में 29 अप्रैल को रैली प्रस्तावित है। रैली में 50,000 से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा भाजपाई कर रहे हैं।

रविवार को अधिकारियों ने रैली स्थल का मुआयना किया। इस मौके पर एसएसपी अजय रौतेला, एसडीएम एके पांडेय, एसपी देहात मणिकांत मिश्र, सीओ एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीजेपी नेताओं ने भी लिया जायजा

जिला और गुजरात पुलिस के अधिकारियों के साथ भाजपा के आला नेताओं ने भी रैली स्थल का मुआयना किया।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश सह संयोजक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व स्पीकर हरबंस कपूर, पूर्व कैनिबेट मंत्री खजान दास, ज्योति गैरोला आदि मौजूद रहे।

25000 है ग्राउंड की क्षमता
बस अड्डा के पास स्थिति ग्राउंड में नेताओं की सभा पहले भी हुई है लेकिन जानकारों का कहना है कि पहली बार इतना बड़ा कोई नेता इस ग्राउंड में रैली करने आ रहा है।

पढ़ें, कांग्रेस की इस सुरक्षित सीट पर घात लगाए बैठे हैं मोदी

करीब 22 बीघा में फैले ग्राउंड में करीब 25000 लोग शामिल हो सकते हैं।

मैदान में लोगों के बैठने के लिए 5000 कुर्सियां लगाने की बात भाजपा नेता कह रहे हैं जबकि उनका अनुमान है कि रैली में 50,000 से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

रैली स्थल पर रहेंगे दो मंच

प्रस्तावित रैली स्थल पर दो-दो मंच बनाए जाएंगे। एक मंच पर नरेंद्र मोदी के साथ 6 से 8 नेता मौजूद रहेंगे।

पढ़ें, राजनीति के ये सियासी सितारे देवभूमि पर चमकने को तैयार

दूसरे मंच में 30 से 40 नेताओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

चार गेटों से होगा प्रवेश
रैली स्थल पर प्रवेश करने के लिए चार गेट बनाए जाएंगे, जिसमें से गेट-1 से सिर्फ वीआईपी गेस्ट एंट्री कर सकेंगे। शेष गेट जनता के लिए रहेंगे। सभी गेटों में विशेष चेकिंग से गुजरने के बाद ही लोग रैली स्थल पर प्रवेश कर सकेंगे।

मोदी की सुरक्षा को टूटेगी दीवार
मोदी के मंच निर्माण के लिए जिला प्रशासन ग्राउंड के एक ओर की दीवार तुड़वा रहा है।

मोदी के मंच का निर्माण ग्राउंड के पास खेतों में किया जा रहा है जबकि जनता ग्राउंड के अंदर से मोदी को सुन सकेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंच के चारों और डी घेरा बनाया जा रहा है।

घरों से की जाएगी निगहबानी

रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। रैली स्थल के चारों ओर स्थिति मकानों से रैली की निगहबानी की जाएगी। इसके लिए पुलिस के अधिकारियों ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।

रूट रहेगा डायवर्ट
रैली के दौरान रूट डायवर्ट रहेगा। पड़ोसी राज्य हिमाचल से आने वाली गाड़ियां जहां शिमला बाईपास रोड से होते हुए जाएंगी, वहीं विकासनगर से जाने वाली गाड़ियां लांघा रोड से गुजरेंगी।

यहां होगा हेलीपैड
मोदी आठ सीटों वाले चॉपर से पहुंचेंगे। उनके हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए बीडीएम स्कूल के पीछे खेतों में हेलीपैड बनाया गया है। इसके बाद विशेष सुरक्षा घेरे में मोदी पांच सौ मीटर दूर रैली स्थल पहुंचेंगे।
विज्ञापन

611 जवान रहेंगे तैनात

नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 611 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

पढ़ें, चुनाव को लेकर उत्तराखंड के इस जिले में भड़का माओवाद

फिलहाल, ड्यूटी चार्ट में इतने पुलिस कर्मी रखे गए हैं। हालांकि इनकी संख्या बढ़नी तय है। इसमें एएससपी समेत तीन एसपी रैंक, चार एडिशनल एसपी और चार सीओ होंगे।

सीओ विकासनगर एसके सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एनएसजी के कमांडो भी तैनात रहेंगे। गुजरात पुलिस के आला अधिकारी और एटीएस भी रैली की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

भाजपा की जीत सुनिश्चित : मुन्ना चौहान
भाजपा के प्रदेश सह संयोजक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है। दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जनता उन्हें सुनने के लिए इंतजार कर रही है। रविवार को विकासनगर स्थित होटल में पत्रकारों से मुन्ना सिंह ने कहा कि प्रदेश की पांचों सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी।

पढ़ें, चारधाम यात्रा में जा रहे हैं, साथ रखें यह कार्ड

कहा कि टिहरी से प्रत्याशी राज्यलक्ष्मी शाह को सांसद के रूप में कम समय मिला ऐसे में वह जनता की आवाज संसद में ज्यादा नहीं उठा सकीं। उन्होंने सांसद निधि से कई कार्य करवाए।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री खजान दास, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह, जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश मंत्री नीरू देवी, वीरेंद्र सिंह बॉबी, संदीप मोगा, विजय महर, प्रदीप सोनी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें