फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुलिस के लिए 'चुनौती' बने नरेंद्र मोदी

Fri, 06 Dec 2013 10:18 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में आईएमए की पासिंग आउट परेड और भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की रैली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन


पढ़ें, बेटे के लिए तांत्रिक के चंगुल में फंसी मां

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन से लेकर मुख्य सचिव स्तर तक गहन मंथन चल रहा है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

संवेदनशीलता बढ़ी
14 दिसंबर को आईएमए की पीओपी है। पीओपी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवेदनशीलता तब और बढ़ जाती है जब पूर्व में पकड़े गए आतंकियों से आईएमए के आतंकियों की हिट लिस्ट में होने की बात उजागर हो चुकी हो।
विज्ञापन


इस बीच नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भी केंद्र व राज्य की सुरक्षा एजंसियों की ओर से अलर्ट जारी किए गए हैं। इस पर पुलिस और प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। इस दौरान दस दिसंबर से परेड ग्राउंड को सील कर दिया जाएगा।

पढ़ें, यौन शोषण प्रकरणः अपर सचिव जोशी सस्पेंड

परेड ग्राउंड में अस्थायी पुलिस चौकी भी खोल दी गई है। वहां एक प्लाटून पीएसी और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ग्राउंड के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि अतिरिक्त फोर्स के लिए पुलिस मुख्यालय से अनुरोध भी किया गया है। दूसरी ओर पीओपी को लेकर भी सेना के साथ लगातार तालमेल बनाकर सतर्कता बरती जा रही है।

चेकिंग अभियान चलाया
होटल-धर्मशालाओं को खंगाला, शहर में चेकिंग अभियान मोदी की रैली और पीओपी को लेकर गुरुवार को जहां परेड ग्राउंड में डॉग स्कवॉयड और बम डिस्पोजल दस्तों ने जांच-पड़ताल की वहीं घंटाघर, प्रेमनगर, पलटन बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पढ़ें, देहरादून में हाईटेक होगा नरेंद्र मोदी का शंखनाद

देर शाम शहर के होटलों और धर्मशालाओं में सीओ सिटी हरीश चंद्र सती के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस बाहर से आने-जाने वालों का सत्यापन भी कर रही है।
विज्ञापन


‘बच्चा मांगे गोदी, जनता मांगे मोदी’
भाजपा महिला मोर्चा ने शंखनाद रैली की तैयारी के मद्देनजर गुरुवार को देहरादून में मोदी के नाम की कीर्तन यात्रा निकाली।

महानगर कार्यालय से निकली यात्रा को विधायक हरबंस कपूर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कार्यकर्ता ‘बच्चा मांगे गोदी-जनता मांगे मोदी’ कीर्तन करती रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें