फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदोई ने विधवा से किया दुष्कर्म, फिर ससुरालियों ने बनाया इस बात का दबाव

Tue, 23 Jan 2018 03:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ससुराल में रह रही विधवा से उसके नंदोई ने दुष्कर्म किया है। उसके बाद ससुरालियों ने महिला के साथ जो सुलूक किया वह बेहद शर्मनाक है।

विज्ञापन


विधवा के ससुराल वाले पीड़िता पर मामले को दबाने का दबाव डाल रहे थे, लेकिन विधवा ने मायके पहुंचकर कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। हालांकि पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वह मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

ससुरालियों ने पीड़िता से मामले को दबाने को कहा

rape victim
छह वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद एक महिला अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ ससुराल में रह रही थी। रविवार को विधवा की नंद और नंदोई आए हुए थे। रात को खाना खाकर विधवा अपने कमरे में सोने चली गई।

रात करीब 11 बजे महिला जब लघुशंका के लिए खेत की तरफ गई तो पीछे से नंदोई ने दबोच लिया और गन्ने के खेत के भीतर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर विधवा जब घर लौटी तो उसने आपबीती ससुरालियों को बताई।

ससुरालियों ने पीड़िता से मामले के दबाने को कहा। लेकिन विधवा ने रात ढाई बजे अपने मायके फोन करके पूरी जानकारी दी और सुबह छह बजे मायके पहुंची और पुलिस को तहरीर सौंपी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें