मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना होगी शुरू
बैठक में मंत्री ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश में जल्द ही मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए विभागीय प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जो फिलहाल वित्त विभाग के स्तर पर लंबित है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा। योजना के शुरू होने से प्रदेश के बच्चों के कल्याण और उनके बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।
रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र महिला, बेटी और बच्चे तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बन सकें।