फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून- कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस सात दिन निरस्त रहने के बाद गुरुवार को पटरी पर दौड़ी

Fri, 13 Nov 2020 11:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन तक लगातार निरस्त रहने के बाद देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस का संचालन गुरुवार को दोबारा नए सिरे से शुरू कर दिया गया। राजस्थान में जारी गुर्जर आरक्षण आंदोलन के समाप्त होने के बाद नंदा देवी एक्सप्रेस को गुरुवार को रवाना किया गया। दीपावली पर घर जाने का इंतजार कर रहे यात्रियों को राहत मिली है।

विज्ञापन


राजस्थान में जारी गुर्जर आरक्षण आंदोलन के चलते देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस पिछले सात दिनों से लगातार निरस्त की जा रही थी। दीपावली के मौके पर ट्रेन के निरस्त होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्टेशन अधीक्षक संचालन सीताराम शंकर ने बताया कि राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन समाप्त हो चुका है।

ऐसे में देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे नई दिल्ली, मथुरा, कोटा के यात्रियों के साथ ही यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान जैसे राज्यों के यात्रियों को सुुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें