फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भाकियू संगठन के नये पदाधिकारियों के नामों की हुई घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में भाकियू (एकता शक्ति) की बैठक आयोजित की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा ने अध्यक्षता करते हुए नये पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में राकेश बंसल को वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. सुमित सब्बरवाल प्रदेश संगठन महासचिव, विकास चौहान प्रदेश महामंत्री, सुभाष जोशी को प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, आचार्य शशीकांत दुबे को प्रदेश महासचिव प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, गौतम पंडित महानगर अध्यक्ष देहरादून, तौसीफ जिला उपाध्यक्ष, अकरम हुसैन जिला संगठन महासचिव, रामपाल शास्त्री को नगर अध्यक्ष मसूरी बनाया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। आम आदमी पार्टी के नेता आजाद अली ने कहा कि राज्य में भाकियू एकता शक्ति ही किसानों का सक्रिय संगठन है। उन्होंने कहा कि किसानों को 500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से गन्ने का मूल्य मिलना चाहिए। इस मौके पर धर्मावाला के किसानों की समस्याओं पर विशेष चर्चा भी हुई। इस दौरान बीएन बजाज, हरि किशन किमोठी, वसीम अकरम, पंकज मौर्य, अकील, सुबोध भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें