फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कूड़ा बीनने वालों का जीवन सुधारेगी नमस्ते योजना, देहरादून नगर निगम ने की शुरुआत

Sat, 26 Apr 2025 03:57 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कूड़ा बीनने वालों का जीवन सुधारने के लिए नमस्ते योजना की शुरुआत की गई है। नमस्ते योजना का लाभ पहले सीवर कर्मचारियों और मैला ढोने वाले कर्मचारियों को दिया गया।
विज्ञापन
देहरादून नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रैगपिकर्स (कूड़ा बीनने वाले) के जीवन स्तर में सुधार के लिए राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्य (नमस्ते) योजना का लाभ दिया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शहरी विकास विभाग ने देहरादून नगर निगम में इसकी शुरुआत कर दी है। इसके बाद प्रदेशभर में इसका लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन


नमस्ते योजना का लाभ पहले सीवर कर्मचारियों और मैला ढोने वाले कर्मचारियों को दिया गया। तीसरे चरण में अब रैगपिकर्स को इसका लाभ दिया जाएगा। इन सभी की पहचान करके निगम की तरफ से उन्हें आईडी कार्ड दिया जाएगा। पंजीकरण से उन्हें कानूनी रूप से सुरक्षा और अधिकार प्राप्त होंगे। उन्हें बेहतर आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान और वापसी, सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


औपचारिक रूप से शहरीकरण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जिससे उन्हें शहरों में रहने और काम करने का अधिकार मिलेगा। उन्हें स्वच्छता कार्य के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण और उपकरण दिए जाएंगे, जिससे वे सुरक्षित और कुशल तरीके से काम कर सकें। कौशल विकास कार्यक्रम, स्वरोजगार के अवसर और वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उनका सामाजिक-आर्थिक विकास हो सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें