कोरोना संक्रमण के चलते इस बार नैनीताल में 2020 की विदाई और वर्ष 2021 के स्वागत का जश्न अन्य वर्षों की तुलना में काफी फीका रहा। इस बार न तो माल रोड और अन्य स्थानों पर पर्यटक स्थलों में वाहनों का तांता नजर आया और न ही होटलों में डीजे पर पर्यटक थिरकते दिखे।
इक्का दुक्का होटलों में जो कार्यक्रम हुए वह भी बेहद संक्षिप्त और कोरोना गाइड लाइंस के बीच। जबकि नगर के सभी पार्किंग स्थल पर्यटक वाहनों से दोपहर तक भर चुके थे और ज्यादातर होटल भी देर शाम तक पैक हो गए थे। इसके बावजूद 31 दिसंबर और नए साल की रंगत फीकी रही।