फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया साल मनाने अलीगढ़ से स्कूटर पर नैनीताल पहुंचे थाईलैंड के युवक, पुलिस ने काटा चालान

Wed, 01 Jan 2020 09:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

  • एक ने भी नहीं पहना था हेलमेट, पुलिस ने काटा पांच-पांच सौ रुपये का चालान
  • लखनऊ नंबर के स्कूटरों का साइलेंसर बदलने से आ रही थी तेज आवाज
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूल रूप से थाईलैंड निवासी और वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत दस छात्र नए साल का जश्न मनाने मंगलवार को लखनऊ नंबर के पांच अलग-अलग स्कूटरों पर सवार होकर बगैर हेलमेट पहने सरोवर नगरी आ पहुंचे।

विज्ञापन

मल्लीताल पहुंचने पर पुलिस ने इन्हें रोका और यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में पांचों स्कूटर सवारों का पांच-पांच सौ रुपये का चालान कर छोड़ दिया। मंगलवार दोपहर में ये छात्र अलग-अलग स्कूटरों में मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास पहुंचे तो वहां मौजूद लोग उन्हें देखकर दंग रह गए। एक भी स्कूटर सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन

साइलेंसर बदले होने के कारण उनके स्कूटरों की आवाज भी काफी तेज थी। तभी वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोका और कागज दिखाने को कहा। एक छात्र ने मोबाइल में आरसी की फोटो दिखाई, लेकिन वह भी उसके नाम की नहीं थी।
 
छात्रों ने बताया कि वह मूल रूप से थाइलैंड के रहने वाले हैं और वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं। थर्टी फर्स्ट पर वह अलीगढ़ से ही स्कूटरों पर नैनीताल आए हैं और यहां एक होटल में रह रहे हैं। एएसआई दयानंद पांडे ने बताया कि पांचों छात्रों हारिम, आरफिन, थनासैथ, घनाम एवं कलाबेग का पांच-पांच सौ रुपये का चालान कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें