फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में डूबने से मुरादाबाद के दो युवकों की मौत, एक की होने वाली थी शादी

Tue, 15 Nov 2022 07:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक गर्जिया मंदिर के पीछे बने गहरे कुंड में नहा रहे थे। कई लोगों ने उन्हें गहरे कुंड में जाने से रोका था लेकिन वह नहीं माने। दोपहर करीब तीन बजे के दोनों गहरे कुंड में डूब गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
डूबने से युवकों की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में नहाने गए मुरादाबाद के दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रख दिया है। गौरव भाटिया (30) पुत्र इंदर भाटिया और अतुल कुमार (29) पुत्र महेश कुमार निवासी फेज दो आशियाना कॉलोनी मुरादाबाद मंगलवार दोपहर आई-20 कार से गर्जिया पहुंचे थे।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक गर्जिया मंदिर के पीछे बने गहरे कुंड में नहा रहे थे। कई लोगों ने उन्हें गहरे कुंड में जाने से रोका था लेकिन वह नहीं माने। दोपहर करीब तीन बजे के दोनों गहरे कुंड में डूब गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पौड़ी में दर्दनाक हादसा: देर रात लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने गहरे कुंड से दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। गर्जिया चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की कार से मिले मोबाइल से उनकी पहचान हुई। दोनों युवकों के शव रामनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। 
विज्ञापन


रामनगर अस्पताल पहुंचे अतुल कुमार के परिजनों ने कि बताया कि दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। अतुल की फरवरी में शादी होनी थी। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि बुधवार को दोनों के शवों को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें