फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: तीन युवकों ने घर से किया किशोरी का अपहरण, अगले दिन जंगल से बदहवास हालत में मिली पीड़िता 

Thu, 03 Dec 2020 11:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

  • पुलिस को सूचना देकर परिजनों ने दुष्कर्म की जताई आशंका
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में नैनीताल के बेतालघाट ब्लॉक के एक गांव से तीन युवक बुधवार शाम 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर ले गए और बाद में उसे जंगल में फेंक दिया। बृहस्पतिवार की सुबह किशोरी बदहवास हालत में जंगल में मिली। परिजनों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है।

विज्ञापन


किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम पास के गांव के तीन युवक उनके घर पहुंचे और उनकी बेटी को जबरन उठा ले गए। घटना के समय बेटी घर में अकेली थी। परिजन जब घर लौटे तो किशोरी को घर पर नहीं पाकर उन्होंने ग्रामीणों को सूचना देने के साथ ही उसकी खोजबीन की लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला।


बृहस्पतिवार सुबह बेतालघाट जा रहे कुछ लोगों ने जंगल में किशोरी को बदहवास पड़ा देखा। उनकी सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को 108 एंबुलेंस से सीएचसी बेतालघाट ले गए। बेतालघाट पुलिस और पटवारी को भी सूचना दे दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा और राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीण ह्यांकी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी दी

सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद परिजन किशोरी को बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल ले गए। बताया जा रहा है कि वहां डॉक्टर ने पुलिस को सूचित किए जाने के बाद इलाज कराने की बात कही। इस पर परिजन किशोरी को यहां से लेकर चले गए।

परिजनों के मुताबिक होश में आने पर उनकी बेटी ने बताया कि पास के गांव के तीन युवक उसे जबरन ले गए और किसी को कुछ बताने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी बेटी अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।

वह डरी हुई है। उन्होंने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। घटना को अंजाम देने वाले युवक प्रवासी बताए जा रहे हैं। अलबत्ता, खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था।

ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं हैं। अगर इस तरह का मामला है तो इसका पता लगाया जाएगा।
- केएस धामी, पीएमएस, बीडी पांडे अस्पताल, नैनीताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें