फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: रामनगर-गर्जिया मार्ग पर आर्ट गैलरी समेत तीन दुकानों में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

Sun, 02 Jun 2024 01:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

Nainital News: रामनगर गर्जिया मार्ग पर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर की आर्ट गैलरी में लगी आग ने दो और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दाैरान तीनों दुकानों का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन
दुकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर गर्जिया मार्ग पर सुबह ग्राम रिगोड़ा में सड़क किनारे तीन दुकानों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे ग्राम रिगोड़ा में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार की आर्ट गैलरी से धुआं निकलता दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग ने विकारल रूप ले लिया। इस बीच आर्ट गैलरी सहित अन्य दो दुकानों में रखा सामान भी जल गया।

Udham Singh Nagar: खेत में फसल के बचाव को लगाए बिजली के तार से लगा करंट, किसान और ग्रामीण की माैत
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्ट गैलरी स्वामी रजवार ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इस दाैरान उनकी गैलरी में रखी अमूल्य वाइल्डलाइफ फोटो के साथ उनकी गैलरी के बगल में वाइल्डलाइफ संबंधी सामान की दुकान और एक चाय की दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। जिसमें सभी लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें