फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: जंगल से सड़ी-गली हालात में मिला लापता किशोरी का शव, पुताई की मिट्टी लेने निकली थी घर से

Tue, 26 Sep 2023 04:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)

सार

कोटली निवासी 16 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर से दो किमी दूर जंगल में सड़ी-गली हालात में पड़ा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि वह 17 सितंबर को घर में पुताई के लिए मिट्टी लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन तब से वापस नहीं लौटी थी।
विज्ञापन
किशोरी का शव मिला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोटली निवासी लापता किशोरी का शव मंगलवार को नौ दिन बाद संदिग्ध हालात में जंगल में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने बताया कि कोटली निवासी 16 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर से दो किमी दूर जंगल में सड़ी-गली हालात में पड़ा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि वह 17 सितंबर को घर में पुताई के लिए मिट्टी लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन तब से वापस नहीं लौटी थी।

ऋषिकेश कसीनो मामला: वांछित मिर्गी रोग विशेषज्ञ के क्लीनिक पर पुलिस का छापा, डॉक्टर फरार
विज्ञापन


22 सितंबर को परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन किशोरी की खोजबीन में लगे हुए थे। मंगलवार को जंगल में परिजनों को उसका शव सड़ी-गली हालात में पड़ा मिला।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संग्दिध लग रहा है। उन्होंने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चला पाएगा। साथ ही परिजनों की तहरीर के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें