फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: विंटर कार्निवाल की स्टार नाइट में बवाल, 15 मिनट तक रोका परमिश वर्मा का शो, भीड़ ने कुर्सियां तोड़ी

Wed, 24 Dec 2025 03:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

परमिश वर्मा जब स्टेज पर प्रस्तुति दे रहे थे तब एक प्रशंसक फूल लेकर सेल्फी लेने पहुंच गया। यह देख फोटो के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। साथ ही सैकड़ो युवा पहले वीआईपी और फिर वीवीआईपी बैरिकेडिंग को फांद कर स्टेज के पास तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विंटर कार्निवाल में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में आयोजित विंटर कार्निवाल की स्टार नाइट कार्यक्रम में हंगामा हो गया। इस दौरान प्रशंसकों के स्टेज पर पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई। जिसके चलते करीब 15 मिनट कार्यक्रम को रोकना पड़ा।

विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब 10 बजे परमिश वर्मा जब स्टेज पर प्रस्तुति दे रहे थे तब एक प्रशंसक फूल लेकर सेल्फी लेने पहुंच गया। यह देख फोटो के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। साथ ही सैकड़ोे युवा पहले वीआईपी और फिर वीवीआईपी बैरिकेडिंग को फांद कर स्टेज के पास तक पहुंच गए।

इसी बीच हंगामा होता देख वीवीआईपी एरिया में मौजूद अतिथि कार्यक्रम छोड़ निकल पड़े। करीब 15 मिनट हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन और परमिश वर्मा के आग्रह करने के बाद भीड़ कुछ शांत हुई। जिसके बाद स्टेज पर पुलिस सुरक्षा के बीच गायक परमिश वर्मा ने प्रस्तुति दी। इस बीच भीड़ वीआईपी व वीवीआईपी अतिथियों के लिए लगा सोफे व कुर्सियों के ऊपर चढ़कर नाचते दिखे। 
विज्ञापन


अंकिता हत्याकांड: तीन साल बीते...अब नए आरोपों से फिर चर्चा में आया मामला, उठने लगी सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन

दो दर्जन के अधिक कुर्सियां टूटी
कार्यक्रम के दौरान करीब दो दर्जन से अधिक कुर्सियां टूटी हैं। इसके साथ ही अतिथियों के लिए लगाए गए सोफे भी फटे। जिसके बाद बुधवार को यहां व्यवस्थाएं ठीक की गई।

अतिथियों के टेबल में शराब की बोतलें
यहां कार्यक्रम समाप्त हुआ तो अतिथियों के टेबल के ऊपर शराब की बोतलें नजर आई। वीवीआईपी और वीआईपी दीर्घा में अधिकांश युवा वर्ग नजर आया, जो दिनभर चर्चा का विषय रहा कि बाहर के युवा कड़ी सुरक्षा बल के बावजूद यहां तक कैसे पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें