फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: पार्किंग में बदलेगा नैनीताल का मैट्रोपोल होटल, गृह मंत्रालय को भेजा पत्र

Sat, 28 Sep 2024 04:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

गृह सचिव शैलेश बगौली ने जिलों की शत्रु संपत्तियों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की।

अल्मोड़ा के खत्याड़ी में लगभग तीन बीघा शत्रु संपत्ति आवास विकास को मिल सकती है।

विज्ञापन
नैनीताल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में शत्रु संपत्ति मैट्रोपोल होटल को पार्किंग में तब्दील किया जा सकता है। इसके लिए गृह मंत्रालय से पत्राचार किया गया है। इसके अलावा अल्मोड़ा के खत्याड़ी में लगभग तीन बीघा शत्रु संपत्ति को आवास विकास को दिए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए भी भारत के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक से अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन


यह जानकारी शुक्रवार को गृह सचिव शैलेश बगौली की वीडियो कांफ्रेंसिंग में इन जिलों के जिलाधिकारियों ने दी। गृह सचिव ने विभिन्न जिलों में शत्रु संपत्तियों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की थी। इसमें जिलाधिकारी देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल को स्टेटस रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिन शत्रु संपत्तियों को सरकार में निहित किया जा चुका है उनके संबंध में अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के उपयोग के संबंध में कार्ययोजना बनाने को कहा गया। इसके अलावा गृह सचिव ने विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मुकदमों की प्रबल पैरवी कराने निर्देश भी जिलाधिकारियों को दिए हैं। गृह सचिव ने बताया कि देहरादून जिले में सभी शत्रु संपत्तियों के संबंध में जिला मूल्यांकन समिति की रिपोर्ट सहित शत्रु संपत्तियों के उपयोग की कार्ययोजना को बताने के निर्देश दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है शत्रु संपत्तियों की स्थिति

निहित करने की प्रक्रिया चल रही है

देहरादून-01

हरिद्वार-68

नैनीताल-03

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी ने की सचिवालय में प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की वेबसाइट लांच, नवंबर में होगा सम्मेलन

निहित हो चुकी हैं

अल्मोड़ा-06

देहरादून-04

हरिद्वार-29

नैनीताल-03

ऊधमसिंनहनगर-27

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें