फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश की तर्ज पर गंगा-यमुना को मिलेगा जीवित व्यक्ति का अधिकार, देखें तस्वीरें

Mon, 20 Mar 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : demo pic
हाईकोर्ट ने गंगा, यमुना व सहायक नदियों काे जीवित व्यक्ति का दर्जा तथा उसके अनुरूप अधिकार प्रदान किए जाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को आठ सप्ताह के भीतर गंगा मैनेजमेंट बोर्ड बनाने के भी निर्देश दिए हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : demo pic
हाईकोर्ट का मानना है क‌ि गंगा और यमुना बेहद पवित्र नदियां है, जो हिंदुओं द्वारा पूजी जाती हैं, लेकिन इनका अस्तित्व खतरे में है। इनको बचाने के लिए असाधारण कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : demo pic
कोर्ट ने न्यूजीलैंड की नदी व्हांगानुई को जीवित व्यक्ति का दर्जा दिए जाने का हवाला देते हुए गंगा, यमुना, उनकी सहायक नदियों व संबंधित जल स्रोतों को भी जीवित व्यक्ति का दर्जा दिए जाने के निर्देश दिए।

4 of 11
- फोटो : demo pic
इसके अलावा कोर्ट ने उत्तराखंड तथा उत्तरप्रदेश के बीच लंबित विभिन्न परिसंपत्तियों का निपटारा आठ सप्ताह के भीतर करने तथा देहरादून के जिलाधिकारी को ढकरानी की शक्तिनहर से सात दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने अन्यथा डीएम को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : demo pic
हाईकोर्ट ने एक अभूतपूर्ण निर्णय में गंगा, यमुना व सहायक नदियों तथा उनसे जुडे़ जल स्रोतों को जीवित व्यक्ति का दर्जा देने के आदेश दिए। कोर्ट ने मुख्य सचिव उत्तराखंड, महानिदेशक नमामी गंगे और महाधिवक्ता को इन नदियों की बेहतरी और इनके स्वास्थ्य के रखरखाव के लिए बतौर अभिभावक जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : demo pic
कोर्ट ने इस बात पर नाराजगी जताई कि दिसंबर 2016 में दिए गए तत्संबंधी आदेश पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई, जिसमें गंगा प्रबंधन बोर्ड बनाने तथा गंगा नदी बेसिन से खनन को प्रतिबंधित करने संबंधी आदेश दिए गए थे। 
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : demo pic
केंद्र की ओर से उपस्थित सीनियर ज्वाइंट कमिश्नर मिनिस्ट्री ऑफ वाटर रिसोर्स एंड गंगा रिज्यूविनेशन वीरेंद्र शर्मा ने कोर्ट को बताया कि उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड ने गंगा मैनेजमेंट बोर्ड गठन के लिए केंद्र सरकार ने कोई सहयोग नहीं किया।


 

8 of 11
- फोटो : demo pic
इन सरकारों ने एक एक पूर्णकालिक सदस्यों की नियुक्ति करनी थी और केंद्र सरकार द्वारा अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी थी, जो अभी तक नहीं की गई है।  सोमवार को वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजीव शर्मा एवं न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मोहम्मद सलीम ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि शक्तिनहर ढकरानी (यमुना नदी) में अतिक्रमण किया है, उन्हें वहां से हटाया जाए। 

9 of 11
- फोटो : demo pic
याचिका में कहा कि उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश की नदियों व परिसंपत्तियों का बंटवारा किया जाए। जिस पर न्यायालय ने 5 दिसंबर 2016 को आदेश दिया था कि तीन माह के भीतर गंगा मैनेजमेंट बोर्ड का गठन करने व संपत्तियों का बंटवारा करने के आदेश दिए थे। 

10 of 11
- फोटो : demo
साथ ही न्यायालय ने 12 सप्ताह के भीतर अतिक्रमणकारियों को हटाने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने गंगा नदी में खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता एमसी पंत की ओर से कोर्ट के संज्ञान में लाया गया कि केंद्र सरकार द्वारा गंगा मैनेजमेंट बोर्ड का गठन नहीं किया गया है
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : demo pic
और न ही संपत्तियों का बंटवारा हुआ और न ही अतिक्रमण को हटाया गया है। पूर्व में कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के बाद जल संसाधन मंत्रालय के अधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें