प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजीटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए उत्तराखंड की पहली नगर पालिका पूरी तरह से कैशलेस हो गई है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : demo pic
कैशलेस की तरफ ऋषिकेश नगर पालिका ने अहम कदम उठाया है। सोमवार से नगर पालिका पूरी तरह से कैशलेस हो गई है। अब भवनकर, यूजर चार्ज, दुकान किराया, अन्य भुगतान लोग डेबिट और क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
Online Banking
सोमवार को एचडीएफ बैंक ने कैश रहित लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका ऋषिकेश को बिना किसी शुल्क के स्वाइप मशीन उपलब्ध कराई है,
4 of 6
- फोटो : amar ujala
जिससे नगरपालिका क्षेत्र में रहने वाले वाशिंदे अब स्वाइप मशीन के जरिए अपने भुगतान कर सकेंगे। इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भवन कर, दुकान का किराया जमा करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
भुगतान के लिए कैश साथ में नहीं लाना पड़ेगा। एचडीएफ के उप प्रबंधक अभिषेक मिश्रा ने पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान, लेखाकार निर्मला लोहानी, सभासद अशोक पासवान को स्वाइप मशीन को संचालित करने की जानकारी दी।
नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने की तरफ यह एक अहम कदम है। बताया कि कैशलेस ट्रांजेक्शन की जरूरत को देखते हुए पालिका भी इसे प्रयोग में ला रही है, जिससे डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिल सकेगा।