फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: रामनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला शव, परिजनों का हंगामा

Sun, 30 Apr 2023 09:27 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)

सार

पुलिस को चोरपानी रोड पर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल निवासी लूटाबढ़ के रूप में हुई।
विज्ञापन
रामनगर में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल के रामनगर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव पुलिस को सुबह सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस को चोरपानी रोड पर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल निवासी लूटाबढ़ के रूप में हुई। पुलिस शव को रामनगर का अस्पताल लेकर पहुंची, जहां युवक के परिजनों ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। 

Badrinath Dham: दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस पुश्ते पर अटकी, डरावना मंजर देख मची चीख-पुकार

लोगों ने सुनी गोली चलने की आवाज

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक को दो गोली लगी हुई थी। लोगों का कहना है कि उन्होंने तड़के तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनी थी। बताया कि सुबह पांच बजे सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें