सूचना मिलते ही भवाली कोतवाली और नैनीताल थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर कार में फंसे तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला। जिनको तत्काल 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया।
सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि चिकित्सकों ने अजय श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश और शिवा सक्सेना को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।