फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: देर रात गड़प्पू के पास हादसा, टायर फटने से पेड़ से टकराई कार, दिल्ली के दंपती की दर्दनाक मौत

Sun, 16 Mar 2025 11:04 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी(नैनीताल)

सार

Nainital Accident News: दिल्ली निवासी दंपती कालाढूंगी अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दोनों की जान चली गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल के कालाढूंगी में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। गड़प्पू के पास एक कार का अचानक टायर फट गया। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात मोहित पाल पुत्र स्वर्गीय प्रमोद पाल और उनकी पत्नी प्रियंका पाल हाल निवासी 3 आरडी फ्लोर झिलमिल कॉलोनी नई दिल्ली अपने गांव कालाढूंगी जा रहे थे। इस दौरान कार का अचानक टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

Dehradun: चकराता के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, SDRF ने दो घायलों को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस ने दोनों के शवों को हल्द्वानी मोर्चरी भिजवा दिया है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें