फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: देर रात शिप्रा नदी में गिरी हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही कार, सुबह मिली जानकारी, युवक की मौके पर मौत

Mon, 01 May 2023 11:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरमपानी(नैनीताल)

सार

Nainital Car Accident News:  सुबह आस पास के लोगों ने कार नदी गिरने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार से बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
कार शिप्रा नदी में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही एक कार जड़मिला के पास अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे शिप्रा नदी में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह आस पास के लोगों ने कार नदी गिरने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार से बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। 

Uttarakhand: वीकेंड पर दिल्ली-यूपी के पर्यटकों की उमड़ी भीड़, हरिद्वार-ऋषिकेश में जाम से हुए हलकान
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि युवक के पास से डीएल मिला था। जिससे उसकी पहचान पहचान कमल कुमार वर्मा (47) पुत्र वीएल वर्मा निवासी खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा की हादसे के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें