फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: मूसलाधार बारिश से लबालब भरी नैनीझील, डांठ के गेट खोलने से उफान पर आए नाले

Fri, 07 Sep 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
naini lake
विज्ञापन

डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश में नैनी झील का जलस्तर डेढ़ इंच बढ़ने के बाद शुक्रवार को तीन बजे डांठ के गेट को खोल दिया गया। तीन साल बाद डांठ खुली तो झील के पानी से बलिया नाला उफान में आ गया, जिसे देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। एक फुट पानी निकलने के बाद डांठ को फिर से बंद कर दिया जाएगा। इ

विज्ञापन


ससे पहले 2015 में झील के गेट खोले गए थे। नैनी झील का जलस्तर शुक्रवार सुबह 11 फुट छह इंच मापा गया था। सुबह मौसम साफ था। आसमान साफ होने से अंदाजा लगाया जा रहा था कि बारिश नहीं होगी, लेकिन साढ़े ग्यारह बजे मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसके बाद एक बजे तक झमाझम बारिश हुई।

 

Trending Videos
विज्ञापन

naini lake
उधर, बेतालघाट के ओखलढूंगा में भारी बारिश से रामनगर-ओखलढूंगा मार्ग का 20 मीटर हिस्सा गधेरे में बह गया। इससे बवास, तल्ली सेठी, खौला, चांदपुर सेठी के ग्रामीण प्रभावित हो गए हैं। शुक्रवार को बच्चों को दो किलोमीटर पहाड़ चढ़कर स्कूल आना-जाना पड़ा, जबकि कुछ बच्चे स्कूल गए ही नहीं।

बागेश्वर जिले में बारिश के दौरान शुक्रवार को नौ और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। एक मकान के मलबे में दबकर एक बकरी की मौत हो गई, जबकि तीन मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है। वहीं जिले में शुक्रवार को नौ सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें