फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन पैसेंजर्स ध्यान दें, नैनी-दून जनशताब्दी के समय में हुआ बदलाव, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

Sun, 31 Mar 2019 09:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

रेलवे ने देहरादून से काठगोदाम के लिए चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी के समय में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन देहरादून से आधा घंटे पहले शाम 3.45 बजे रवाना होगी। पहले इसका समय दून से चलने का समय 4.15 बजे निर्धारित था।

विज्ञापन


वहीं, काठगोदाम से चलने का समय 15 मिनट बढ़ाया गया है। नई समय सारिणी दो अप्रैल से लागू होगी। उधर, रेलवे ने जनता एक्सप्रेस को 15 अप्रैल तक निरस्त किया है। जबकि उज्जैन एक्सप्रेस दो अप्रैल मंगलवार से शुरू होगी। 

देहरादून से काठगोदाम के लिए नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस (14120) अब शाम को 3.45 बजे रवाना होगी और रात 11.35 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन के समय में बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काठगोदाम स्टेशन से चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस (12092) अब सुबह 5:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.30 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून व काठगोदाम से आने-जाने वाले यात्री अब रविवार को भी इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

अब यात्री रविवार को इससे यात्रा कर सकेंगे। वहीं सोमवार को नैनी-दून जनशताब्दी नहीं चलेगी। पिछले कई माह से बंद चल रही  जनता एक्सप्रेस की निरस्त अवधि 15 अप्रैल तक बढ़ा दी है। जबकि देहरादून उज्जैन एक्सप्रेस दो अप्रैल से शुरू होगी।

लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस (15043) सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 8:10 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। वहीं, बाघ एक्सप्रेस (13020) काठगोदाम से रात 9:55 के बजाय 9: 45 पर प्रस्थान करेगी। हावड़ा से वापसी में यह ट्रेन सुबह 9:25 के बजाय 9:30 पर काठगोदाम स्टेशन पहुंचेगी। रानीखेत एक्सप्रेस (15014) काठगोदाम स्टेशन से रात 8:40 के बजाय 8:35 पर प्रस्थान करेगी।

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035) रात 10:45 के बजाय 10:40 पर काठगोदाम स्टेशन पहुंचेगी। काठगोदाम से मुरादाबाद के बीच सवारी गाड़ी (55302) सुबह 7:20 के बजाय 7:25 पर प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें