केंद्र सरकार में डेपुटेशन पूरा कर लौटे उत्तराखंड कैडर के नागराजन रविशंकर को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 1980 बैच केआईएएस एन रविशंकर राज्य के 11वें मुख्य सचिव होंगे।
रविशंकर ने दोपहर तीन बजे सचिवालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उनका कार्यकाल मात्र आठ महीने का ही रहेगा। वह अगले वर्ष 30 जून को रिटायर हो जाएंगे। सुबह ही सुभाष कुमार ने वीआरएस लेकर मुख्य सचिव का चार्ज छोड़ दिया था।
रविशंकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भले ही उनके पास काम करने के लिए समय कम हो लेकिन राज्य का विकास और मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं पर उनका फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा ब्यूरोक्रेसी को एक सूत्र में बांधकर काम करना है।