फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में शुरू हुआ रूठों को मनाने का दौर, राजनीति के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Tue, 02 Jan 2018 10:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन

नगर पंचायत चुनाव में रूठों को मनाने का दौर शुरू हो गया है। चुनाव में राजनीति के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

विज्ञापन


पहली बार चार गांवों को मिलाकर नई नगर पंचायत बनी पिरान कलियर में वर्ष 2018 में चेयरमैन पद को लेकर चुनावी माहौल गरमाने लगा है। स्थानीय स्तर पर राजनीतिक दलों ने अपने-अपने दावेदारों को टटोलना शुरू कर दिया है। साथ ही चुनाव लड़के के इच्छुक लोग लोगों की समस्याओं का निराकरण करने में भी जुट गए हैं। रूठों को मनाने का दौर शुरू हो गया है।

ग्राम पंचायत से नगर पंचायत का दर्जा पाने वाली कलियर नगर पंचायत में कलियर, महमूदपुर, मुकरर्बपुर और बेडपुर गांव को शामिल कर नई नगर पंचायत बनाई है। कलियर नगर पंचायत में नौ वार्ड बनाए गए हैं। इस नगर पंचायत में करीब 15 हजार मतदाता होने का अनुमान है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

चैयरमेन पद पर चुनाव लड़ने वालों की संख्या दो दर्जन से भी अधिक

राजनी‌ति - फोटो : demo pic
मतदाता सूची बनाने का कार्य नगर पंचायत की और से चल रहा है। चेयरमैन पद के उम्मीदवारों की बात की जाए तो चैयरमेन पद पर चुनाव लड़ने वालों की संख्या दो दर्जन से भी अधिक देखी जा रही है। जबकि सभासदों के दावेदारों की लंबी लाइन है। कुछ उम्मीदवारों ने अभी से पंपलेट छपवाकर और सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू कर दिया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति लोगों की समस्याओं को निराकरण करने में लग गए है।

चौपालों और चाय की दुकानों पर लोग चर्चा करते दिख रहे हैं। मौजूदा विधायक फुरकान अहमद के समर्थक ज्यादा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। विधायक फुरकान अहमद कलियर नगर पंचायत की सीट खाली भी छुड़वा सकते हैं।

जबकि पूर्व विधायक शहजाद भी अपना दमदार उम्मीदवार उतारेंगे। क्योंकि पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद का इस सीट पर जनाधार है। भाजपा के लिए मजबूत उम्मीदवार ढूंढना टेढ़ी खीर साबित होगा।

इस सीट पर विधायक फुरकान अहमद और पूर्व विधायक शहजाद की प्रतिष्ठा दांव पर लगी रहेगी। सरकार की और से निकाय चुनाव में दो से अधिक बच्चों के लोगों को चुनाव नहीं लड़ने से कई इच्छुक व्यक्तियों को झटका लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें