फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नाबार्ड उत्तराखंड ने ईस्ट जोन को 94 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- नबोत्सव में खेले गए क्रिकेट और बैडमिंटन के मुकाबले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

देहरादून। नाबार्ड के 20वें अखिल भारतीय खेल व सांस्कृतिक महोत्सव नबोत्सव के तीसरे दिन क्रिकेट और महिला वर्ग में बैडमिंटन के मुकाबले खेले गए। सहस्रधारा रोड स्थित एक निजी मैदान में खेले गए क्रिकेट मैच में नाबार्ड उत्तराखंड की टीम ने ईस्ट जोन की टीम को 94 रनों से हराया।
विज्ञापन

उत्तराखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट जोन की टीम 17.7 ओवर में 102 रनों के स्कोर पर सिमट गई। दूसरा मैच वेस्ट जोन और साउट जोन के बीच खेला गया। इसमें वेस्ट जोन ने 73 रनों से जीत हासिल की। वहीं, परेड ग्राउंड में खेली गई महिला वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड की पूजा कश्यप ने मुंबई मुख्यालय की दीपिका को 21-13 व 21-17 के स्कोर से हराया। शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के खिताबी मुकाबले खेलने के साथ विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें