इन संस्थानों के साथ किया गया एमओयू
जिन संस्थानों के साथ करार किया गया, उनमें भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद, एडुनेट एवं अमृता विश्व विद्यापीठम और अमृता विश्व विद्यापीठम शामिल हैं। भारतीय उद्यमिता संस्थान प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में उद्यमिता, रोजगार कौशल और गुणवत्तापरक शिक्षा में सहयोग प्रदान करेगा वहीं, एडुनेट के माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी को नि:शुल्क तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि अमृता विश्व विद्यापीठम अपने मटेरिल साइंस केन्द्र एवं वर्चुअल लैब के माध्यम से विज्ञान विषय में शोध एवं अन्य गतिविधियों में सहयोग करेगा।
ये भी पढ़ें...Exclusive: केंद्र सरकार ने बदला नियम, अब इन किसानों को नहीं दी जाएगी सम्मान निधि, पढ़ें क्या हुआ बदलाव
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर चांसलर डीआईटी यूनिवर्सिटी एन. रविशंकर, सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगौली, अपर सचिव उच्च शिक्षा प्रशांत आर्य, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ.जगदीश प्रसाद और डॉ बीएस पेनमुदीराज उपस्थित रहे।