सहसपुर थाने में संरक्षित प्रजाति के पशुओं के 10 तस्करों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा पशु क्रूरता निवारण समिति की सदस्य की तहरीर पर दर्ज किया है।
उत्तराखंड पशु क्रूरता निवारण समिति की सदस्य रुबीना नितिन अय्यर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उन्हें सूचना मिली कि जंगल में कुछ लोगों ने एक संरक्षित प्रजाति के पशु को मार दिया है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचीं और तस्वीर ली। आरोप लगाया कि इसमें सरवर, मुंतजिर, शाऐब, साजिद, दिलशाद, फैजान, मुदस्श्री, अमीर, मुदस्रि, गुलबहार निवासी खुशहालपुर सहसपुर शामिल हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।