मसूरी में हाईवे पर आवाजाही हुई सुचारू
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी में देर रात भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे 707ए करीब 22 घंटे बंद रहा। हाईवे 50 मीटर से अधिक क्षतिग्रस्त हुआ था। हाईवे बंद होने से दर्जनों वाहन रास्ते में ही फंसे रहे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हाईवे को खोलने के लिए दो जेसीबी मशीन लगाई गई थीं। तब जाकर शाम करीब चार बजे हाईवे खुला।
यात्रियों को कैंपटी से लौटाया
वहीं, हाईवे बंद होने से देहरादून से कैंपटी तक पहुंचे यात्रियों को पुलिस ने वापस भेजा गया। साथ ही नैनबाग, नौगांव, बड़कोट,यमुनोत्री ,पुरोला जाने वाले यात्रियों को भी कैंपटी से वापस भेजा गया था। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।