फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मलबा आने से मसूरी-टिहरी मार्ग एक घंटे बंद

विज्ञापन
मसूरी के जेपी बेंड पर मलबा आने से एनएच-707ए एक घंटे बंद, वाहनों की लंबी कतारें--जागरूक पाठक
विज्ञापन
मसूरी। झमाझम बारिश के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-707ए पर जेपी बैंड के पास नालों से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने से मसूरी-टिहरी मार्ग करीब एक घंटे तक बंद रहा। इस दाैरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मसूरी से टिहरी की ओर जाने-आने वाले पर्यटकों, स्थानीय लोगों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सतीश बिष्ट और संजीव ने बताया कि नालों में निर्माण सामग्री और मलबा डाले जाने के कारण बारिश के दौरान यह बहकर सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए पर पहुंच जाता है। आरोप है कि इसी वजह से हर बारिश में यह सड़क बंद होने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन और कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेज दिया गया था। युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य किया गया और लगभग 45 मिनट के भीतर सड़क से मलबा साफ कर यातायात सुचारु कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी स्थिति में मार्ग को जल्द से जल्द खोला जा सके।

मसूरी के जेपी बेंड पर मलबा आने से एनएच-707ए एक घंटे बंद, वाहनों की लंबी कतारें--जागरूक पाठक

मसूरी के जेपी बेंड पर मलबा आने से एनएच-707ए एक घंटे बंद, वाहनों की लंबी कतारें--जागरूक पाठक

मसूरी के जेपी बेंड पर मलबा आने से एनएच-707ए एक घंटे बंद, वाहनों की लंबी कतारें--जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें