नौकरी की तलाश में घर से भागकर मसूरी पहुंचा नाबालिग, पुलिस ने परिजनों को सौंपा--पुलिस
- फोटो : 1
मसूरी। घर से बिना बताए नौकरी की तलाश में मसूरी पहुंचे 16 वर्षीय नाबालिग को कोतवाली मसूरी पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह उत्तरकाशी जिले के एक गांव का रहने वाला है और बिना किसी को बताए नाैकरी की तलाश में घर से मसूरी आ गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने किशोर से उसके परिजनों का संपर्क नंबर प्राप्त कर तत्काल कोतवाली बुलाया। आवश्यक सत्यापन और पूछताछ की प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोर को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।